Hariyali Teej 2023, Hariyali Teej Kab Hai, Hariyali Teej 2023 Date, Hariyali Teej 2023 Date Time, Hariyali Teej 2023 Shubh Muhurat, Sawan Teej 2023, हरियाली तीज 2023, हरियाली तीज 2023 कब है, हरियाली तीज 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त के लिए इस पोस्ट को देखें।
हरियाली तीज का व्रत सुहागन महिलाओं के लिए बहुत अधिक महत्व रखता है | सावन के महीने में हर तरफ हरियाली का वातावरण होता है, इसलिए इस त्योहार को हरियाली तीज कहा जाता है। हिन्दू धर्म में हरियाली तीज के त्योहार का खास महत्व है।
हरियाली तीज का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसे छोटी तीज और सावन तीज के नाम से भी जाना जाता है | यह त्योहार नाग पंचमी के दो दिन पहले मनाया जाता है। इसके 15 दिन बाद कजरी तीज का त्योहार मनाया जाता है।
सुहागन महिलाए इस दिन शिव पार्वती की पूजा करती है और पति के लम्बी उम्र की कामना करती है और अपने शादीशुदा जीवन को सुखमय बनाने के लिए माँ पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त करती है और माँ पार्वती अखण्ड सौभाग्य का वरदान देती है। यह व्रत अविवाहित लड़कियां भी करती है और शिव पार्वती से मनचाहे वर का वरदान मांगती है।
हरियाली तीज का त्योहार भगवान शंकर और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती ने 107 जन्म लिए थे भगवन शिव को पति के रूप में पाने के लिए, अन्ततः माँ पार्वती के कठोर तप के बाद उनके 108वें जन्म में भगवान शिव ने पार्वती जी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। तभी से ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से माँ पार्वती खुश होकर अखण्ड सौभाग्य का वरदान देती है।
इस दिन विवाहित महिलाओं के मायके से श्रंगार की सामग्री, वस्त्र, गहने, मेहँदी, मिठाई आदि कई सारी वस्तुएँ ससुराल में भेजी जाती है। इस दिन पतिव्रता पत्नियाँ निर्जला व्रत रखती है और पूजा के समय नयी नवेली दुल्हन की तरह सोलह श्रंगार करती है।
हरियाली तीज 2023 तारीख (Hariyali Teej 2023 Date)
तारीख | 19 अगस्त 2023 |
दिन | शनिवार |
तृतीया तिथि प्रारम्भ | 18 अगस्त 2023, 08:01 पी एम बजे |
तृतीया तिथि समाप्त | 19 अगस्त 2023, 10:19 पी एम बजे |
0 टिप्पणियाँ