Vat Savitri Vrat 2023 | वट सावित्री व्रत 2023 कब है

Vat Savitri Vrat 2023, Vat Savitri Vrat 2023 Date, Vat Savitri Puja 2023, Vat Savitri Vrat 2023 Shubh Muhurat, वट सावित्री व्रत 2023 कब है, वट सावित्री पूजा 2023 में कब है, वट सावित्री 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त के लिए इस पोस्ट को देखें। 

Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री व्रत हिन्दू धर्म के विशेष व्रतों में से एक है। जिसे सुहागन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए करती है और जिन महिलाओं को संतान सुख नहीं है वह भी इस व्रत को पूरी श्रद्धा से करके संतान सुख का आशीर्वाद प्राप्त करती है। यह व्रत ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती है। इसे बरगदाई पूजा के नाम से भी जाना जाता है। 

Vat Savitri Vrat 2023

वट सावित्री पूजा का सुहागन महिलाओं के लिए बहुत महत्व है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए वट वृक्ष की पूजा करती है। ऐसा कहा जाता है कि वट सावित्री वाले दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से पुनः वापस ले आयी थी। तभी से इस दिन को वट सावित्री व्रत के रूप में पति की लम्बी आयु के लिए मनाया जाता है। 

इस व्रत में बरगद के पेड़ का बहुत महत्व है। बरगद के वृक्ष में त्रिदेव यानी ब्रहमा, विष्णु और महेश का वास होता है। बरगद के वृक्ष में अनेक शाखाएं लटकी होती है जिन्हे सावित्री का रूप माना जाता है। इसलिए इस दिन इस वृक्ष की पूजा करने से सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामना पूर्ण होती है।  

वट सावित्री व्रत 2023 तारीख (Vat Savitri 2023 Date)

तारीख 19 मई 2023
दिन शुक्रवार
अमावस्या तिथि प्रारम्भ 18 मई 2023, 09:42 पी एम बजे
अमावस्या तिथि समाप्त 19 मई 2023, 09:2 पी एम बजे

आप सभी को "www.festivalsmuhurat.com" परिवार की तरफ से वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनायें।

आज के इस पोस्ट में बस इतना ही, आप हमारे अन्य पोस्ट को भी जरूर पढ़े।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ