Amalaki Ekadashi 2024 Date | आमलकी एकादशी 2024 कब है?

इस पोस्ट में हम जानेंगे कि आमलकी एकादशी 2024 कब है, आमलकी एकादशी किस तारीख को है 2024, amalaki ekadashi 2024, amalaki ekadashi 2024 date and time, amla ekadashi 2024, amalaki ekadashi 2024 date, amalaki ekadashi 2024 mein kab hai.

आज हम बात करेंगे एक खास फलदायी व्रत के बारें में जिसे आमलकी यानि आँवला एकादशी कहते है। यह फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। यह एकादशी व्रत अत्यंत श्रेष्ठ है। 

Amalaki Ekadashi 2024 Date

दोस्तों आमलकी का मतलब आँवला होता है, आँवला का वृक्ष भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। आंवले के पेड़ में भी देवताओं का वास होता है।  आमलकी एकादशी का व्रत करने से सभी यज्ञों के बराबर फल मिलता है। इस व्रत में आंवले के वृक्ष की पूजा करने का विधान है, साथ ही एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन विशेष रूप से किया जाता है। इसलिए इस दिन खासतौर से विष्णु जी की पूजा में आंवले को शामिल किया जाता है। इस दिन जो व्यक्ति आँवला खाता है, उसे पुण्य फल की प्राप्ति होती है। 

आंवले के वृक्ष के बारें में विष्णु पुराण के अनुसार एक बार भगवान विष्णु के थूकने पर उनके मुख से चन्द्रमा के समान एक बिंदु प्रकट होकर पृथ्वी पर गिरा, उसी बिंदु से आमलक यानि आँवला के महान वृक्ष की उत्पत्ति हुई। यही कारण है कि विष्णु जी की पूजा में इस फल का प्रयोग किया जाता है। इस व्रत का पुण्य एक हजार गौदान के फल के बराबर है। जो व्यक्ति व्रत नहीं करते है वो भी इस दिन भगवान विष्णु को आँवला अर्पित करें और स्वयं भी खाये, इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है। 

आमलकी एकादशी 2024 कब है (Amalaki Ekadashi 2024 Date and Time)

तारीख 20 मार्च 2024
दिन बुधवार
एकादशी तिथि प्रारम्भ 20 मार्च 2024, 12:21 ए एम बजे
एकादशी तिथि समाप्त 21 मार्च 2024, 02:22 ए एम बजे
व्रत खोलने का समय 21 मार्च 2024 (01:41 पी एम से 04:07 पी एम)
पारण के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय 21 मार्च 2024, 08:58 ए एम बजे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ