Dasha Mata Vrat 2024 Kab Hai | दशा माता व्रत 2024 कब है?

इस पोस्ट में हम जानेंगे कि दशा माता व्रत 2024 कब है, दशा माता व्रत किस तारीख को है 2024, dasha mata vrat 2024, dasha mata vrat 2024 kab hai, dasha mata puja 2024 date, 2024 mein dasha mata ka vrat kab hai, dasha mata 2024, dasha mata vrat 2024 in hindi.

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को ये व्रत किया जाता है। कही-कही इस व्रत की शुरुआत होली के बाद से ही हो जाती है। इसका मुख्य दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को होता है। हिन्दू धर्म में दशा माता की पूजा तथा व्रत करने का विधान है। 

Dasha Mata Vrat 2024 Kab Hai

माना जाता है कि जब मनुष्य की दशा ठीक होती है, तब उसके सभी कार्य अनुकूल होते है। किन्तु जब यह प्रतिकूल होती है तब मनुष्य को बहुत परेशानी होती है। इन्ही परेशानियों से निजात पाने के लिए दशा माता का व्रत किया जाता है।  

इस दिन पीपल के वृक्ष का पूजन किया जाता है। सुहागन महिलायें यह व्रत अपने घर कि दशा सुधरने के लिए करती है। इस दिन कच्चे सूत का 10 तार का डोरा जिसमे 10 गठाने लगाते है, इस डोरे का पूजन करने के बाद पूजन स्थल पर नल दमयंती कि कथा सुनती है। इसके बाद डोरे को गले में बांधती है। 

पूजन के पश्चात् महिलायें अपने घरों पर हल्दी और कुमकुम के छापे लगाती है। इस व्रत में एक ही प्रकार का अन्न एक समय खाया जाता है। भोजन में नमक नहीं होना चाहिए। विशेष रूप से अन्न में गेहूँ का ही उपयोग करते है। 

इस दिन घर की साफ सफाई करके घरेलु जरुरत के सामान के साथ-साथ झाडू इत्यादि भी खरीदी जाती है। यह व्रत जीवन भर किया जाता है, और इसका उद्यापन नहीं होता है। तो आइये जानते है की साल 2024 में दशा माता का व्रत कब रखा जायेगा :-

दशा माता व्रत 2024 कब है (2024 mein dasha mata kab hai)

तारीख 04 अप्रैल 2024
दिन गुरूवार
दशमी तिथि शुरू 03 अप्रैल 2024, 06:30 PM बजे
दशमी तिथि समाप्त 04 अप्रैल 2024, 04:14 PM बजे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ