Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज 2024 कब है, जानें शुभ मुहूर्त

इस पोस्ट में हम जानेंगे कि हरियाली तीज 2024 कब है, hariyali teej 2024, hariyali teej 2024 date, hariyali teej 2024 kab hai, hariyali teej 2024 muhurat, hariyali teej 2024 date and time,hariyali teej 2024 mein kab hai, hariyali teej 2024 in hindi, sawan teej 2024.

Hariyali Teej 2024

Hariyali Teej 2024: महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत जितना महत्वपूर्ण होता है उतना ही हरियाली तीज का पर्व भी महत्वपूर्ण होता है। हरियाली तीज का व्रत सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महिलाएं करती है। 

इस दिन को छोटी तीज या श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह पर्व भगवान शंकर और माता पार्वती के  पुनर्मिलन के उपलक्ष में मनाया जाता है।

हरियाली तीज पर सुहागिन महिलायें निर्जला व्रत रखती है और अपने पति की लम्बी उम्र और खुशहाली के लिए कामना करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए।  

इस कठोर व्रत को मां पार्वती ने किया था, इस व्रत के फलस्वरुप ही माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रुप में पाया था। कुंवारी लड़कियां इस दिन व्रत मां पार्वती से अच्छे वर की कामना करती हैं।

तीज के इस त्योहार के समय नव विवाहिता लड़कियों को उनके ससुराल से पीहर बुला लिया जाता है, अपने पीहर आने के बाद महिलाएं गीत गाती हैं, झूला झूलती हैं और नाचती हैं। 

सावन की तीज में महिलाओँ को मायके से काफी भेंट व उपहार मिलते है। जिसमें वस्त्र और मिष्ठान के साथ हरी चूड़ियां, मेंहदी एवं अनेक प्रकार की वस्तुएं होती हैं।

तो चलिए जानते है कि साल 2024 में हरियाली तीज कब है (hariyali teej 2024 mein kab hai) साथ ही हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त (hariyali teej 2024 shubh muhurat) क्या है :-

हरियाली तीज 2024 कब है (hariyali teej 2024 date and time)

तारीख 07 अगस्त 2024
दिन बुधवार
तृतीया तिथि शुरू 06 अगस्त 2024, 07:52 पी एम बजे
तृतीया तिथि समाप्त 07 अगस्त 2024, 10:05 पी एम बजे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ