Holi 2025: होली हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व में से एक है। बसंत का महीना लगने से ही इसका इंतजार शुरू हो जाता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले ही दिन होली का पर्व ( जिसे धुलेंडी भी कहते है ) बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है।
हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। पूरे भारत वर्ष में इसका अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है।
होली भाई चारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं। घरों में गुझिया और पकवान बनते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग और अबीर लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं।
तो चलिए जानते है कि साल 2025 में होली कब है (Holi 2025 kab hai) और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2025 shubh muhurat) क्या है :-
होली 2025 कब है (2025 mein Holi kab hai)
होलिका दहन | 13 मार्च 2025, बृहस्पतिवार |
पूर्णिमा तिथि शुरू | 13 मार्च 2025 को 10:35 AM बजे |
पूर्णिमा तिथि समाप्त | 14 मार्च 2025 को 12:23 PM बजे |
होलिका दहन मुहूर्त | 14 मार्च 2025 को 11:26 PM से 12:30 AM बजे |
अवधि | 01 घण्टा 04 मिनट् |
रंगवाली होली ( धुलेंडी ) | 14 मार्च 2025, शुक्रवार |
भद्रा पूँछ | 06:57 PM से 08:14 PM |
भद्रा मुख | 08:14 PM से 10:22 PM |
0 टिप्पणियाँ