Chaitra Navratri 2024 Date: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष शुरू हो जाता है। चैत्र नवरात्रि को वसंत नवरात्रि या चैती नवरात्रि भी कहा जाता है।
इसे हिंदूओं की पहली नवरात्रि माना गया है। चैत्र नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा, अर्चना और आराधना होती है।
साल 2024 में चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 मंगलवार को मनाई जाएगी। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना कर मां दुर्गा का आव्हान किया जाता है, ज्वारे बोए जाते हैं।
9 दिन तक भक्त व्रत रखकर माता की पूजा करते हैं। इस दिन महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और आंध्र प्रदेश-कर्नाटक में उगादी का पर्व भी मनाया जाता है।
तो आइए जानते हैं कि साल 2024 में चैत्र नवरात्रि 2024 कब से शुरू होगी और कब समाप्त होगी, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त :-
चैत्र नवरात्रि कब है (Chatra Navratri 2024 Kab Hai)
चैत्र नवरात्रि शुरू | 09 अप्रैल 2024 | मंगलवार |
चैत्र नवरात्रि समाप्त | 17 अप्रैल 2024 | बुधवार |
प्रतिपदा तिथि शुरू | 08 अप्रैल 2024 | 11:50 AM |
प्रतिपदा तिथि समाप्त | 09 अप्रैल 2024 | 08:30 PM |
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त | 06:01 AM से 10:14 AM | |
कुल अवधि | 04:11 Hrs. |
चैत्र नवरात्रि 2024 तारीखें (Chaitra Navratri 2024 Dates)
09 अप्रैल 2024 | मंगलवार | प्रतिपदा | माँ शैलपुत्री, घटस्थापना |
10 अप्रैल 2024 | बुधवार | द्वितीया | माँ ब्रह्मचारिणी |
11 अप्रैल 2024 | गुरुवार | तृतीया | माँ चन्द्रघण्टा |
12 अप्रैल 2024 | शुक्रवार | चतुर्थी | माँ कूष्माण्डा |
13 अप्रैल 2024 | शनिवार | पञ्चमी | माँ स्कन्दमाता |
14 अप्रैल 2024 | रविवार | षष्ठी | माँ कात्यायनी |
15 अप्रैल 2024 | सोमवार | सप्तमी | माँ कालरात्रि |
16 अप्रैल 2024 | मंगलवार | अष्टमी | माँ महागौरी, दुर्गा अष्टमी |
17 अप्रैल 2024 | बुधवार | नवमी | माँ सिद्धिदात्री, हवन, कन्या पूजन, राम नवमी, नवरात्रि पारण |
0 टिप्पणियाँ