Phulera Dooj 2024 | फुलेरा दूज 2024 कब है

इस पोस्ट में हम जानेंगे कि फुलेरा दूज 2024 कब है, फुलेरा दूज किस तारीख को है 2024, phulera dooj 2024, phulera dooj 2024 date and time, phulera dooj 2024 date, phulera dooj 2024 mein kab hai.

यह त्योहार हिंदी कैलेंडर के अंतिम माह फाल्गुन की शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इसे रंगो का त्योहार भी कहते है। यह त्योहार बसंत पंचमी और होली के बीच मनाया जाता है। 

Phulera Dooj 2024

धार्मिक ग्रंथो के अनुसार फुलेरा दूज का त्योहार श्री राधा कृष्ण के मिलन का प्रतीक माना जाता है। श्री राधा कृष्ण का प्रेम फाल्गुन माह में चरम पर था, इसलिए फुलेरा दूज को राधा कृष्ण के मिलन की तिथि के रूप में भी मनाया जाता है। 

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार फुलेरा दूज को दोषमुक्त दिन के रूप में पूजा जाता है। इस दिन हर क्षण बहुत ही शुभ होता है। इस दिन किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त नहीं देखा जाता है। 

खासतौर से यह दिन विवाह के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति नया कार्य शुरू करना चाहता है, तो इस दिन नए कार्य की शुरुआत करना सबसे उपयुक्त रहेगा। 

इस त्योहार से लोग होली के रंगो की शुरुआत कर देते है। इसे फूलों का त्यौहार भी कहते है। फाल्गुन माह में कई सुन्दर और सुगन्धित फूलों का आगमन होता है, इसलिए इस दिन राधा कृष्ण को या उनके मंदिर को फूलों से सजाते है और साथ ही साथ फूलों की होली भी खेलते है। इस त्योहार पर लोग एक दूसरे के गुलाल लगाकर गले मिलते है। 

इस त्योहार में अपना वैवाहिक जीवन सुखी एवं प्रेम सम्बन्धो को अच्छा करने के लिए भगवान कृष्ण और राधा की विधिवत पूजा करते है। फुलेरा दूज की पूजा शाम को करना अति शुभ फलदायी होता है। 

फुलेरा दूज 2024 कब है ( Phulera Dooj 2024 Date and Time)

तारीख 12 मार्च 2024
दिन मंगलवार
द्वितीया तिथि प्रारम्भ 11 मार्च 2024, 10:44 ए एम बजे
द्वितीया तिथि समाप्त 12 मार्च 2024, 07:13 ए एम बजे

आप सभी को "www.festivalsmuhurat.com" परिवार की तरफ से फुलेरा दूज की हार्दिक शुभकामनायें।

आज के इस पोस्ट में बस इतना ही, आप हमारे अन्य पोस्ट को भी जरूर पढ़े।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ