Ashadha Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 तिथियां व कलश स्थापना मुहूर्त

इस पोस्ट में हम जानेंगे कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 कब है, 2024 में गुप्त नवरात्रि कब है, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू है, gupt navratri 2024, ashadha gupt navratri 2024, gupt navratri kab hai, gupt navratri 2024 date and time, gupt navratri 2024 kab hai, when is gupt navratri 2024, ashadha gupt navratri 2024 dates, gupt navratri 2024 date.

Ashadha Gupt Navratri 2024: आषाढ़ मास में मनाई जाने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते है, क्योंकि इस नवरात्रि में मां दुर्गा की गुप्त तरीके से पूजा की जाती है इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। तंत्र-मंत्र के लिए गुप्त नवरात्रि बेहद खास होती है। जो व्यक्ति तंत्र मंत्र और साधना करना चाहता है उसके लिए ये नवरात्रि बहुत ही महत्वपूर्ण होती है।  

Ashadha Gupt Navratri 2024

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है और इसका समापन नवमी तिथि के दिन होता है। नौ दिन तक 10 महाविद्याओं मां काली, तारा देवी, षोडषी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा की जाती है। 

ऐसा माना जाता है कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान जो भक्त विधि-विधान और नियमों से माँ भगवती के व्रत रखता है और पूरे 9 दिन तक माँ दुर्गा के नव स्वरूपों की पूजा करता है, माँ अंबे की कृपा से उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसमें 9 दिन तप, साधना करने वालों को 10 महाविद्याएं और दुर्लभ सिद्धियां प्रदान करती हैं। 

गुप्त सिद्धियों को पाने के लिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि को सबसे ज्यादा शुभ और फलदायी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यदि कोई माता का साधक गुप्त नवरात्रि में एक निश्चित समय पर गुप्त रूप से देवी दुर्गा के पावन स्वरूप की साधना-आराधना करता है तो उसे माता द्वारा सुख, सौभाग्य और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही शत्रु, ग्रह बाधा और तमाम दुख उस साधक से दूर रहते हैं। 

तो आइए जानते हैं कि साल 2024 में आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि कब से शुरू होगी और कब समाप्त होगी, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त :-

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब है (Ashadha Gupt Navratri 2024 Kab Hai)

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू 06 जुलाई 2024 शनिवार
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि समाप्त 15 जुलाई 2024 सोमवार
प्रतिपदा तिथि शुरू 06 जुलाई 2024 04:27 AM
प्रतिपदा तिथि समाप्त 07 जुलाई 2024 04:26 AM
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त 06 जुलाई 2024 05:29 AM से 10:06 AM
कुल अवधि 04 घंटा 37 मिनट
अभिजीत मुहूर्त 11:58 AM से 12:54 AM
दुर्गा अष्टमी 14 जुलाई 2024 रविवार
दुर्गा नवमी और व्रत पारण 15 जुलाई 2024 सोमवार


नवरात्रि के नौ दिन (Navratri Ke 9 Din)

06 जुलाई 2024 शनिवार प्रतिपदा घटस्थापना, शैलपुत्री पूजा
07 जुलाई 2024 रविवार द्वितीया ब्रह्मचारिणी पूजा
08 जुलाई 2024 सोमवार तृतीया चन्द्रघण्टा पूजा
09 जुलाई 2024 मंगलवार
10 जुलाई 2024 बुधवार चतुर्थी कूष्माण्डा पूजा
11 जुलाई 2024 गुरूवार पञ्चमी स्कन्दमाता पूजा
12 जुलाई 2024 शुक्रवार षष्ठी कात्यायनी पूजा
13 जुलाई 2024 शनिवार सप्तमी कालरात्रि पूजा
14 जुलाई 2024 रविवार अष्टमी दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा
15 जुलाई 2024 सोमवार नवमी सिद्धिदात्री पूजा, नवरात्रि पारण

आज के इस पोस्ट में बस इतना ही, आप हमारे अन्य पोस्ट को भी जरूर पढ़े।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ