Ram Navmi 2025 Kab Hai: पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। तदनुसार, साल 2025 में 06 अप्रैल 2025 को राम नवमी है।
शास्त्रों के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। अतः इस दिन रामनवमी का पर्व मनाया जाता है।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था इसलिए राम नवमी तिथि पर दोपहर के समय भगवान श्री राम की पूजा की जाती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त दुख और संकट हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं साथ ही प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
तो चलिए जानते है कि साल 2025 में राम नवमी कब है (Ram Navmi 2025 kab hai) और राम नवमी का शुभ मुहूर्त (Ram Navmi 2025 shubh muhurat) क्या है :-
राम नवमी 2025 कब है (Ram Navmi 2025 date and time)
तारीख | 06 अप्रैल 2025 |
दिन | रविवार |
नवमी तिथि शुरू | 05 अप्रैल 2025 को 07:26 PM बजे |
नवमी तिथि समाप्त | 06 अप्रैल 2025 को 07:22 PM बजे |
राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त | 11:08 AM से 01:39 PM |
अवधि | 02 घण्टे 31 मिनट्स |
राम नवमी मध्याह्न का क्षण | 12:24 PM |
0 टिप्पणियाँ